फोड़े फुंसी ठीक करने का घरेलु बेस्ट हिन्दी इलाज
त्वचा पर फोड़े-फुंसी का होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। फोड़े फुंसी में दर्द तो होता ही है साथ ही ये दिखने में बहोत बुरे दिखते हैं। ये किसी भी मौसम में हो सकते हैं। फोड़े फुंसी का इलाज अगर समय पर ना किया जाये तो आगे चलके ये गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं।
कुछ फुंसियाँ पकने के बाद अपने आप ठीक हो जाती हैं और कुछ पकने के बाद कड़क हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में शरीर से निकलने वाले पसीने से ज़्यादा फुंसी और फोड़े होते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको Fode Funsi ka gharelu ilaj in hindi, फोड़े का इलाज और साथ ही बतायेंगे फोड़े फुंसी होने का कारण।
- फोड़े फुंसी के कारण
खून में खराबी होने से, अत्यधिक मिर्च मसलों का सेवन करने से, गंदे पानी का सेवन करने या नहाने से, गर्म चीजों का ज़्यादा सेवन करने से, मच्छर के काटने से, चेहरे की ठीक ढंग से सफाई ना करने से, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स
- फोड़े फुंसी के इलाज में परहेज
ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें। खट्टी चीजों का सेवन ना करें। गर्म तासीर की चीजों का कम सेवन करें। तली और भुनी हुई चीजों से परहेज करें।
फोड़े फुंसी को ठीक करने का इलाज
- मसूर की दाल
फोड़े फुंसी या फिर आपको बहोत दाने हो गये हों तो उसके इलाज के लिये मसूर की दाल बहोत फायदेमंद होती है। एक मुठी मसूर की दाल को एक कप पानी में भिगो के रख दें। कुछ देर बाद इसे पानी से निकालके इसका पेस्ट बना लें और इसे फोड़े या फुंसी वाली जगह पर लगा दें। ऐसा करने से फोड़े शीघ्र ही फूट जाते हैं और उनसे निकलने वाली मवाद सुख जाती है।
- गेहूँ
Fode Funsi ka gharelu ilaj in hindi. गेहूँ के आटे की पोटली फोड़े पर बांधने से फोड़े फुंसी जल्दी ही पक जाते हैं। इसलिए इस उपाय को ज़रूर आजमा कर देखें।
- नीम
सुबह उठकर खाली पेट 3-4 नीम के पत्ते खाने से फोड़े फुंसी जड़ से खत्म हो जाते हैं और आगे होने का खतरा भी नहीं रहता। नीम का तेल फोड़े फुंसी पर लगाने से भी ये जल्दी ही ठीक होने लगते हैं।
- टी ट्री ऑयल
Fode Funsi ka gharelu ilaj in hindi. टी ट्री ऑयल लगाने से फोड़े फुंसी तभी सुख जाते हैं। क्योंकि टी ट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं। जो फोड़े से राहत दिलाता है।
- प्याज का रस
प्याज में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। प्याज के ताजी जूस में रुई का टुकड़ा भिगोकर के लगायें। प्याज के जूस की गर्मी से फोड़ा जल्द ही ठीक हो जायेगा।
- गेंदे के फूल
गेंदे के फूलों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी से फोड़े की सिकाई करें। ऐसा करने से फोड़ा सुख जाता है।
- मेथी
मेथी भी फोड़े फुंसी को ठीक करने के लिये फायदेमंद होती है। एक मुट्ठी मेथी के दानों को कुछ देर के लिये पानी में भिगोकर रखें। आधे घंटे बाद इन्हें पानी से निकालकर इनका पेस्ट बना लें अब इसमें थोड़ा-सा देशी घी ढालकर गर्म कर लें। अब इसे फोड़े फुंसी पर लगायें।
- ग्वारपाठा
जैसा कि आप सभी जानते हैं ग्वारपाठा हमारी स्किन और बालों के लिये बहोत ज़्यादा लाभकारी होता है। ठीक वैसे ही यह फोड़े और फुंसी का इलाज करने के लिये भी अच्छा होता है। ग्वारपाठा का गुदा निकालके उसे थोड़ा गर्म करके और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर फोड़े पर बांध लें। ऐसा करने से थोड़े ही समय में फोड़ा फूटकर पक जायेगा और हल्दी घाव को भरने में मदद करेगी।
- अमरुद
Fode Funsi ka gharelu ilaj in hindi. त्वचा की हर तरह की बीमारी को ठीक करने के लिये अमरुद बहोत अच्छा होता है। रोजाना सुबह अमरुद खाने से पेट साफ रहता है। बढ़ी हुई गर्मी दूर होती है। फोड़े-फुंसी और खाज-खुजली सब प्रकार की बिमारी ठीक हो जाती है।
- मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से फोड़े फुंसी जल्द ही ठीक हो जाते हैं। जब भी आपके फोड़े फुंसी छोटे से हों तभी मुल्तानी मिट्टी का लेप लगा लें। इससे फोड़े फुंसी वही दब जाती हैं।
0 टिप्पणियाँ